राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसीआईएल में 26 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत चार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। स्टेनली हेम्ब्रम, तपाधिर भट्टाचार्य, प्रीति टंडन और सुकुमार दास को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रबंधन ने इसे प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा बताया है।
तबादलों के बाद कर्मचारियों के बीच रोटेशन नीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ विभागों में अधिकारी 15–20 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं, खासकर परचेज, संपदा और माइंस यूनिट्स में।
कर्मचारियों का कहना है कि संवेदनशील पदों पर लंबे समय तक एक ही व्यक्ति के बने रहने से पारदर्शिता प्रभावित होती है और सभी पर समान नियम लागू होने चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक 28 अधिकारियों के तबादले की सूची तैयार है, लेकिन सीएमडी की मंजूरी का इंतजार है। इससे कर्मचारियों में असमंजस और चर्चा बनी हुई है।

