रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
दशमी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” द्वारा हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में राहगीरों व श्रद्धालुओं के बीच शरबत, फल एवं चना-गुड़ का वितरण किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू एवं भाजपा नेत्री रीता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संस्था के इस जनसेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजन को सफल बनाने में समरजीत सिंह, रेनू देवी, रूमा देवी, नंदिनी सामंत, गुरप्रीत सिंह गोपी सहित यात्रा परिवार के कई सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा। इस सेवा शिविर के माध्यम से संस्था ने यह संदेश दिया कि धार्मिक पर्वों का वास्तविक अर्थ समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में निहित है।

