स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: स्वदेशी जागरण मंच की “पर्यावरण पहल” अभियान के तहत शिवम शिल्प कला केंद्र के सहयोग से बागबेड़ा स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रदूषण नियंत्रण पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताते हुए इसके उपयोग से बचने की अपील की, जिस पर विद्यार्थियों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक वंदे शंकर सहित कई पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय ने लगाए गए पौधों की देखभाल का भी भरोसा दिलाया।

