राष्ट्र संवाद संवाददाता
हल्दीपोखर,हाता,पोटका,कालिकापुर, बड़ा भूमरी सहित अन्य गांवों में झंडा विसर्जन जुलूस में भीड़ उमड़ी। विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के तत्वावधान में झंडा विसर्जन जुलूस में सबसे ज्यादा भीड़ जुटी। यहां अखाड़ा द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण से बाजे गाजे के साथ जुलूस प्रारंभ किया गया। जुलूस हनुमान मंदिर से मुख्य पथ, चावल बाजार, दुर्गा मंदिर, कीर्तन पाड़ा होते हुए रंकिणी मंदिर पहुंची एवं वापसी भाया बागती पाड़ा होते हुए मुख्य पथ,कोवाली रोड होकर कमल तालाब में झंडा को ठंडा कर समापन किया गया। जुलूस के दौरान युवाओं ने डंडा, तलवार घुमाना,छाती पर इंटा तोड़ना सहित एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके पूर्व अखाड़ा द्वारा आमंत्रित अतिथियों विधायक संजीव सरदार, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, पूर्व विधायक कुणाल षांडगी, सीओ निकीता बाला, विभीषण सिंह सरदार, सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, दिनेश महतो, मुखिया सिमती सरदार, मुखिया कार्तिक मुर्मू, सुधीर सोरेन, भूवनेश्वर सरदार, रंजन गोप, जयपाल मुंडा, पिंटू गुप्ता, सहित अन्य को सम्मानित किया गया। समाजसेवी विभीषण सिंह सरदार ने अखाड़ा के लाइसेंसी कृष्णा गुप्ता,अध्यक्ष संतोष मंडल, सचिव कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय केड़िया सहित अन्य को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन चौकस रहा। एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, सीओ निकीता बाला, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, सहित दर्जनों पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात थे।

सार्वजनिक पूजा कमिटी हाता के द्वारा सैकड़ों भक्तों के साथ झंडा जुलूस का विशाल शोभा यात्रा निकाला गया। सर्वप्रथम जुलूस हाता चौक से हल्दीपोखर रोड, मुसाबनी रोड में जुड़ी तक, टाटा रोड, चाईबासा रोड में जुलूस गया। चारों रोड में विभिन्न संस्थानों के द्वारा शर्बत, चना का वितरण किया गया।

