राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से क्षेत्र में कई जगहों पर शिविर लगाकर राम भक्तों व अन्य श्रद्धालुओं की सेवा की गई। श्री राम सेना की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर शिविर आयोजित कर लोगों के बीच खिचड़ी और शर्बत वितरण किया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश, आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अंकुर सिंह, पार्षद धनंजय गुप्ता, शुभम पाण्डेय समेत कई समाजसेवियों को पा पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान झारखंड क्षत्रिय संघ, गम्हरिया इकाई, वैश्य समाज, बजरंगबली पूजा समिति, झारखंड शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक संघ समेत कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई जगहों पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा कर चना, गुड़ व शरबत का वितरण किया गया।

