Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा अग्रसेन भवन, जादूगोड़ा में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल श्रीमती उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष श्रीमती रेणुका एवं महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, मोहम्मद जावेद, श्रीमती रेणु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। तूरामडीह कॉलोनी के राजेश कुमार ने 28वीं बार रक्तदान कर…

Read More

परिवार के साथ खड़ा है ब्रह्मर्षि विकास मंच- विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता  चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू-मनाली में घूमने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन से उनका पारिवारिक संबंध रहा है तथा उनके पिता स्वर्गीय कौशल किशोर सिंह के वे खास मित्र रहे हैं। विकास सिंह ने कहा कि वीर सोरेन का असामयिक निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुल्लू-मनाली गए हुए थे। बताया जा रहा है कि स्कीइंग करने के बाद वीर होटल लौट आए थे। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। साथ मौजूद दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) टाटा स्टील से संबद्ध संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन एवं उसके 50 कामगारों के बीच लंबित वेतन, नोटिस पे तथा छंटनी मुआवजा भुगतान को लेकर जारी विवाद पर मंगलवार को श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता LS-2 श्री सतेन्द्र सिंह ने की। बैठक में कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने किया, जबकि प्रबंधन पक्ष के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान बकाया वेतन, नोटिस पे, छंटनी मुआवजा एवं अन्य देय मदों पर विस्तृत, गंभीर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने सांसद निधि से स्वीकृत 5 योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को किया। इन योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 31 लाख रुपए हैं। इस अवसर पर सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में विकास का काम लगातार जारी है। सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे कनेक्टिविटी सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाएं शुरू की है। इनमें आयुष्मान कार्ड से फ्री चिकित्सा सुविधा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से सभी जरुरतमंदों को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट शिबू सोरेन जी के सपने का झारखंड बनने की तरफ़ एक क़दम है. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकासशील बजट दे कर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दी हैं। विधायक ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, पिछड़ा वर्ग, किसान, और…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : गर्मी की दस्तक के साथ ही पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला पोडा पंचायत के सोनागाड़ा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि दो वर्ष पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर की ओर से करीब 9 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनाई गई सोलर जलमीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के माध्यम से कुछ दिनों तक पानी आपूर्ति हुई, लेकिन जल्द ही व्यवस्था ठप पड़ गई। गांव के कई चापाकल भी खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता परमात्मा भक्ति से खुश होते हैं किसी वस्तु से नहीं जिन्हें परम पुरुष से प्रेम नहीं वही जीव बलि की बात करते हैं आनंद मार्ग प्रचारक संघ कि ओर से गदरा में 100 जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया।जमशेदपुर विभिन्न स्थानों पर में लोगों के बीच समाज में देवी देवताओं के पास जीव बलि महा पाप है ।डायन कुप्रथा और नहीं और नहीं विषय को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।सुनील आनंद ने बताया कि अभी तक सृष्टि पर ऐसा कोई भी मंत्र नहीं…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में सरदार शैलेंद्र सिंह द्वारा रिंकू सिंह को दिया गया समर्थन समाज और चुनाव दोनों ही दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उनके समर्थन से जुगसलाई में जो त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना थी, वह सीधे मुकाबले में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरदार शैलेंद्र सिंह को उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया जाता है। आगामी 27 तारीख को होने वाली जीत में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा के जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झारखंड बजट 2026-27 को “दिशाहीन और जनविरोधी” बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े वादों और आकर्षक नामों के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे अलग है। राज्य में बेरोजगारी, उद्योगों का पलायन, बिजली संकट और कानून-व्यवस्था जैसे मूल मुद्दों पर ठोस प्रावधान नजर नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में पूंजीगत निवेश और निजी उद्योगों को प्रोत्साहन देने की स्पष्ट नीति का अभाव है। युवा, व्यापारी और मध्यम वर्ग को इस…

Read More