राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली/जमशेदपुर: राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष प्रातःकालीन जलपान कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने भाग लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के सांसद शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद महतो ने आमंत्रण के लिए राष्ट्रपति का आभार जताते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को मजबूत करते

