Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इलाज के मंदिर में बर्बरता, टीएमएच अस्पताल में गार्ड की दबंगई, मरीज के परिजन की बेरहमी से पिटाई
    जमशेदपुर झारखंड

    इलाज के मंदिर में बर्बरता, टीएमएच अस्पताल में गार्ड की दबंगई, मरीज के परिजन की बेरहमी से पिटाई

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां सुरक्षा के नाम पर तैनात प्राइवेट गार्ड की दबंगई ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद एक मरीज के परिजन को गार्ड ने मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिजन अपने मरीज की स्थिति को लेकर परेशान थे और किसी बात को लेकर गार्ड से बहस हो गई, जिसके बाद गार्ड ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतर आया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गार्ड का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उसने किसी की एक न सुनी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद अन्य मरीजों व उनके परिजनों में भी भय और आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि अस्पताल, जहां मरीजों को राहत और सहारा मिलना चाहिए, वहां इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पीड़ित परिजन को चोटें आई हैं, जिसके बाद उनका इलाज भी अस्पताल में ही कराया गया। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोषी गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने की उचित ट्रेनिंग दी जाती है या नहीं। फिलहाल, मामले की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क सुरक्षा पर सख्ती: अतिक्रमण हटेगा, नशा व रेस ड्राइविंग पर कार्रवाई
    Next Article रामनवमी: मर्यादा, सुशासन और शांति के विश्वनायक श्रीराम

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.