राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा/पोटका: सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ चार दिनों तक कठिन व्रत और विधि-विधान के साथ मनाने के बाद उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर संपन्न हो गया। हाता, हल्दीपोखर समेत विभिन्न क्षेत्रों में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।
अंतिम दिन सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। जादूगोड़ा के ईटा भट्ठा छठ घाट सहित कई स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

