राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया
रांची के खेलगांव में आगामी 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित फोटो फेयर को लेकर मंगलवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लास्टर में सरायकेला-खरसावां फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष आदित्य बेज, सचिव चंद्रशेखर शर्मा, सह सचिव सनातन महतो, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा समेत जिले के 30 से अधिक फोटोग्राफर उपस्थित थे।

