बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी स्थित धोबी घाट में रजक समाज द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अषाढ़ी पूजा श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई। पूजा-अर्चना के दौरान समाज की सुख-समृद्धि, रोजगार में उन्नति और क्षेत्र के विकास की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने धोबी घाट के सौंदर्यीकरण और जर्जर बाउंड्री वॉल के पुनर्निर्माण के लिए विधायक संजीव सरदार से पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज के सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर रजक समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

