Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधी रात की दस्तक से दहशत, आदित्यपुर में दो घरों को निशाना बनाकर फरार हुए चोर, लोगों में आक्रोश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आधी रात की दस्तक से दहशत, आदित्यपुर में दो घरों को निशाना बनाकर फरार हुए चोर, लोगों में आक्रोश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 17 और 18 में शनिवार देर रात चोरी की कोशिश से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे दो की संख्या में आए चोरों ने रोड नंबर 18 स्थित एक घर में सेंधमारी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने बिजली पोल से घर तक जुड़े कीमती कॉपर वायर को काटकर चोरी कर लिया। जैसे ही घरवालों को आहट मिली, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग भी सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों की सजगता को देखते हुए चोर घबराकर मौके से फरार हो गए। इधर, रोड नंबर 17 में भी चोरी की कोशिश की सूचना से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक साइकिल चोरी की घटना हो चुकी है, जिससे लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर कॉलोनी वासियों में गहरी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वार्ड 19 के पार्षद प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा उर्फ बबुआ ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई थीं, तब स्थानीय लोगों की मदद से एक चोर को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। बावजूद इसके, चोरों का फिर से सक्रिय होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई कर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे, यूसिल ने कराया फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन
    Next Article विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह का आयोजन

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.