रक्तदान अमूल्य दान है:: चंपई सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। शौर्य यात्रा समिति पोटका और राजनगर के द्वारा रविवार को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 122 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन भीबीडीए जमशेदपुर, ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के हाथों से किया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज,भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार,पोलटू मंडल,दुलाल मुखर्जी, श्यामल प्रधान, समाजसेवी सिमल सोरेन, बबलू सोरेन,सुनील कुमार दे,सनत मंडल, राजकुमार साव आदि उपस्थित…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराइन पंचायत के धुर्वालुपुंग गांव पहुंचे तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी भाजपा परिवार उनके साथ है। मौके पर उपेंद्र नाथ सरदार, गणेश कुमार सरदार, मनोज कुमार सरदार, होपना महाली, दुलाल मंडल, पोलटू मंडल, अपूर्व मंडल उपस्थित थे।
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।कुंभकार समिति बड़ा ग़म्हरिया की ओर से जमींदात्री स्व0 सुरबाला दासी, स्व0 हड़ीबाला दासी तथा स्व0 थकबला दासी की पुण्य स्मृति में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर ननि के मेयर संजय सरदार तथा पार्षद परितोष बेज ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई पुण्य कार्य नहीं है। समाज के सभी लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस शिविर में कुल 121 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। गम्हरिया के मोतीनगर रोड नंबर एक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब किराए के मकान में रह रहे राकेश पांडे के रूम में लगा जिओ फाइबर के सेट-टॉप बॉक्स अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट से पूरे कमरे में आग लग गई, जिससे उसमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ब्लास्ट के समय कमरे में दो छोटे बच्चे मौजूद थे। मकान मालिक और आसपास के लोगों की मदद से समय रहते दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों द्वारा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडी रबर रिक्लेम लिमिटेड के कामगारों द्वारा ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद सिंह के आवास पर पहुँच कर उनको और उनके भतीजा नगर निगम के नवनिर्वाचित उप-महापौर अंकुर सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान कामगारों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर भी उनके साथ चर्चा की गई। इस मौके पर यूनियन के महासचिव अजय शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बसंत कुमार, प्रखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, सेवानिवृत्त कर्मचारी उदय कांत झा, नागेंद्र सिंह, मधुआ सोरेन, एनके सिंह,…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महान पर्व चैती छठ के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)’ ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक सराहनीय पहल की। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के कुशल नेतृत्व में यात्रा परिवार के सदस्यों ने जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लगभग 150 लोगों के बीच सूप, फल एवं साड़ी जैसी पूजन सामग्री का वितरण किया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य न केवल छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करना था, बल्कि समाज…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: कपाली क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास 22 वर्षीय युवक रमजान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रमजान अपने घर लौट रहा था, तभी पहले से चल रहे विवाद को लेकर शमसाद और ‘छोटे’ नामक युवक 15-20 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उससे उलझ गए। आरोप है कि इसी दौरान शमसाद ने चाकू निकालकर रमजान पर ताबड़तोड़ वार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 60वीं कड़ी के रुप में प्रकाशित एवं ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन’ के विशेष सहयोग से शहर के ख्यातिलब्ध कवि कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी रचित भोजपुरी गीत संग्रह “चलS चलीं गँउवां के ओर” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख श्री राजेश राय एवं विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका,आमोद दुबे एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के नरवा पहाड़ की छात्रा सुमिता मुर्मू को असेका द्वारा आयोजित ओलचिकी परीक्षा में झारखंड राज्य टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। उन्हें ओलचिकी शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुमिता ने मैट्रिक परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर यूसिल कॉलोनी, नरवा पहाड़ में आयोजित समारोह में माझी बाबा वीरेन टुडू ने हर पंचायत में ओलचिकी स्कूल खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि भाषा और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में ऑल ईतुन आसड़ा के 28…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत खुर्सी गांव में आदिवासी मूलवासी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला स्तरीय फुटबॉलर स्व. सोनाराम मुर्मू की 9वीं पुण्यतिथि पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी ने फाइनल मैच का किक मारकर शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नैना स्पोर्टिंग ने पहला स्थान प्राप्त कर 15,000 रुपये एवं ट्रॉफी जीती, जबकि सूरज स्पोर्टिंग को दूसरा स्थान (10,000 रुपये व ट्रॉफी) मिला। तीसरे स्थान पर बीजेपी बड़ा गोविंदपुर और चौथे स्थान…
