Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद् के 60वें प्रकाशन कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ कृत भोजपुरी गीत संग्रह ‘चलS चलीं गँउवां के ओर’ लोकार्पित 
    जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद् के 60वें प्रकाशन कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ कृत भोजपुरी गीत संग्रह ‘चलS चलीं गँउवां के ओर’ लोकार्पित 

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    जमशेदपुर। नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 60वीं कड़ी के रुप में प्रकाशित एवं ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन’ के विशेष सहयोग से शहर के ख्यातिलब्ध कवि कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी रचित भोजपुरी गीत संग्रह “चलS चलीं गँउवां के ओर” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख श्री राजेश राय एवं विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका,आमोद दुबे एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डाॅo प्रसेनजित तिवारी तथा संचालन परिषद की संयुक्त सचिव डाॅo वीणा पाण्डेय भारती ने की । जबकि स्वागत भाषण संस्था के प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन परिषद् के श्रीमती रीना सिन्हा सलोनी ने दी ।

    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के तस्वीर पर पुष्पार्पण के बाद श्रीमती सुस्मिता मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से की गई । ततश्चात अतिथियों द्वारा पुस्तक लोकार्पित किये जाने के उपरान्त श्री हरिहर राय चौहान ने पुस्तक पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ का यह गीत संग्रह ‘चल चलीं गँउवां के ओर’ सिर्फ गाँव के प्रेम तक हीं सीमित नहीं है । यह राष्ट्र प्रेम, भाषा प्रेम, नारी-विमर्श बेरोजगारी महामारी के साथ वीर कुंवर सिंह, वीर बिरसा मुंडा, अटल जी, टाटा जी कैप्टन अब्दुल हमीद जैसे महापुरुषों तथा भोजपुरी के महान साहित्यकार डाॅ0 रसिक बिहारी ओझा ‘निर्भीक’ जी पर वर्णात्मक गीतों की लम्बी श्रृंखला है । यह गीत संग्रह ‘चलऽ चलीं गँउवा के ओर’ अपने रसात्मकता, लयात्मकता, भावाभिव्यक्ति के गहराई और विचारों के आवेग के कारण प्रसिद्धि प्राप्त करेगा।.

    कवि श्री कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी का साहित्यिक जीवन परिचय डाॅo उदय प्रताप हयात ने बड़े ही सुन्दर अंदाज में प्रस्तुत की । जबकि डाॅo यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने इसे अपनी काव्य शैली मेंं प्रस्तुत किया । मौके पर मुख्य अतिथि श्री राजेश राय ने अपने संबोधन में श्री गाजीपुरी एवं उनकी रचनाओं का भूरि-भूरि प्रशंसा की । जबकि विशिष्ट अतिथित्रय सर्वश्री सुभाष चंद्र मुनका, आमोद दुबे एवं अरुण सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅ० उदय प्रताप हयात, नीलाम्बर चौधरी,वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, अजय प्रजापति,शिव नन्दन सिंह, राजदेव सिन्हा, शकुन्तला शर्मा, नीता सागर चौधरी, शिव नन्दन सिंह, वरुण प्रभात, ममता कर्ण,अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, सुस्मिता मिश्रा, जोबा माझी, शीला देवी, अशोक शुभदर्शी,ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र,अशोक पाठक स्नेही, डाॅo दिलीप ओझा, डाॅo संजय पाठक स्नेही, राजेन्द्र गोस्वामी, कवलेश्वर पांडेय, बाल चन्द्र प्रसाद ,जितेश तिवारी, सुजय कुमार सहित शताधिक साहित्यकार वृंद एवं भोजपुरी प्रेमी जन उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाता-पिता की भूमिका पर हाई कोर्ट सख्त, भागे हुए जोड़े को फटकार के साथ सुरक्षा के निर्देश
    Next Article जमशेदपुर एवं पोटका में धूमधाम से मना सरहुल, हरिना सरहुल में हजारों लोगों ने किया शिरकत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    July 20, 2026

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    July 20, 2026

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    रांची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

    आषाढ़ी पूजा: बर्मामाइंस में रजक समाज का पारंपरिक आयोजन

    देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक संपन्न, पूर्वी सिंहभूम को उत्कृष्ट जिला सम्मान

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    गिरिडीह प्रेमिका के बुलावे पर डॉक्टर के घर पहुंचा युवक, चली गोली; हाथ चकनाचूर, बिरनी में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.