राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट क्लब भवन में आज शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन यूसिल के महाप्रबंधक चंचल मन्ना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। । इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि सह तुरामडीह यूनिट हेड श्री चंचल मन्ना ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। कंपनी जनहित में इस तरह का आयोजन हर साल करते आ रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल की ओर से मैनेजर स्टेलीन हेंब्रम, डी एन सिंह, एच एन रजक राजेश चौरसिया,बाल कृष्ण मिश्रा, कमल पात्रों, राजा। मंद्रा टुडू, नेहा पाल संजीव रंजन, सुनील मुखर्जी,राहुल कुमार, सी बी सिंह, विकास सिंह राहुल कुमार, श्रीनिवास सिंह सुनील मुखर्जी ने अहम योगदान दिया।

