Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ में बेलगाम बालू वाहनों की रफ्तार: दिनदहाड़े हादसा, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईचागढ़ में बेलगाम बालू वाहनों की रफ्तार: दिनदहाड़े हादसा, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल सरायकेला खरसांवा ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन और ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिस्टाटांड़ के पास एक तेज रफ्तार और ओवरलोड बालू लदे हाइवा ने सामने से आ रहे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने ऑटो को लगभग 50 फीट तक घसीट दिया, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान बीरडीह निवासी 26 वर्षीय उत्तम कालिंदी और टीकर निवासी 32 वर्षीय मनोहर कालिंदी के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मिलन चौक स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उत्तम कालिंदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

    *ग्रामीणों का बालू माफियों पर आक्रोश*

    घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और ओवरलोड बालू ढुलाई के खिलाफ आवाज उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना में शामिल हाइवा (नंबर JH05CA 1681) को जब्त करने के बजाय छोड़ दिया गया।

    सूत्रों के अनुसार, वाहन मालिक की ओर से घायलों के इलाज और ऑटो मरम्मत का खर्च उठाने की सहमति के बाद पुलिस ने हाइवा को जाने दिया। इस फैसले से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और वे इसे कानून के साथ समझौता मान रहे हैं।

    पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बालू माफिया पूरी तरह बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध परिवहन का धंधा खुलेआम चल रहा है। बताया जा रहा है कि रोजाना करीब 150 हाइवा अवैध बालू वो भी ओवरलोड लेकर गुजरते हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के दो तरफा राजस्व का नुकसान हो रहा है

    *ग्रामीणों के सवालों का जवाब कौन देगा ?*

    पहले भी इसी तरह की घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है

    दुर्घटना के बाद मामूली समझौता कर मामला दबा दिया जाता है

    दोषियों पर न तो केस दर्ज होता है और न ही सख्त कार्रवाई

    **सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन

    घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि**

    आखिर क्यों ओवरलोड वाहन को जब्त नहीं किया गया?

    क्या अवैध बालू कारोबारियों को प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है?

    क्या कानून सिर्फ आम लोगों के लिए ही है?

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि:

    ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगे

    क्या दोषी चालक और मालिक पर कड़ी कार्रवाई होगी*

    अवैध बालू कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाई जाए

    अगर समय रहते इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।

    ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया वाहन मालिक घायलों को इलाज ओर टेंपो की मरम्मती सहित पूरा खर्च उठा रहा है ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई है.

    जिला पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर पूछने पर बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है ईचगढ़ पुलिस से बात करते है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव की मिट्टी से उठी उड़ान, गम्हरिया की बेटियों ने होमगार्ड बहाली में दिखाया दमखम
    Next Article नवरात्रि पर रंगारंग कार्यक्रम, डांस पर झूमे दर्शक

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.