Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी-ईद को लेकर आदित्यपुर में हाई अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर बनी रणनीति
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रामनवमी-ईद को लेकर आदित्यपुर में हाई अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर बनी रणनीति

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने की, जबकि सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार, मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि 21 मार्च को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मनाई जाएगी, जिसमें सुबह 8:45 बजे मुस्लिम बस्ती में नमाज अदा की जाएगी, वहीं 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। अखाड़ा समितियों ने स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, नियमित कचरा उठाव और जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग रखी, जिस पर प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। जलापूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था करने तथा सभी अखाड़ों को शाम 4 बजे जुलूस निकालकर रात 10 बजे तक समाप्त करने का निर्देश दिया गया। गम्हरिया में मुख्य सड़क पर टेंट लगाने की परंपरा में बदलाव करते हुए सेवा शिविर पार्किंग स्थल में लगाने का सुझाव भी सामने आया, जिस पर प्रशासन ने लाल बिल्डिंग चौक से 50 मीटर दूर शिविर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही फुटबॉल मैदान में अखाड़ा समितियों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी रही, जिससे दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरआईटी में दबंग शराबी का तांडव, फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, मूकदर्शक बने रहे लोग
    Next Article जमशेदपुर: बर्मामाइंस में मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, मुआवजे की मांग

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.