Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल का आयुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
    जमशेदपुर झारखंड

    एमजीएम अस्पताल का आयुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान रविरंजन कुमार विक्रम ने डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई, ओपीडी पंजीकरण और डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा मरीजों व परिजनों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक प्राप्त किया।

    आयुक्त ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 मार्च तक एलएमओ और पीएसए प्लांट चालू कर ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी खराब एम्बुलेंस की मरम्मत, आईसीयू को पूर्ण रूप से संचालित करने और वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने, अप्रैल तक अमृत फार्मेसी और जनऔषधि केंद्र शुरू करने तथा आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और मरीजों को एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

    पेयजल समस्या के समाधान हेतु मानगो नगर निगम को 20 अप्रैल तक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, पैथोलॉजी सेवाओं में सुधार और फंड के सही उपयोग पर भी निर्देश दिए गए।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, डीटीओ धनंजय, एमजीएम अधीक्षक डॉ. बलराम झा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. जुझार माझी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में उठाया हीमोफीलिया का मुद्दा, प्रभावी दवा उपलब्ध कराने की मांग
    Next Article बर्मामाइंस में पानी कनेक्शन काटने पर विवाद, मारपीट के आरोप से बस्ती में तनाव

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.