Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर यूनियन नाराज, डॉक्टरों की कमी व दवा संकट को लेकर सीएमडी को पत्र
    जमशेदपुर झारखंड

    यूसीआईएल अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था पर यूनियन नाराज, डॉक्टरों की कमी व दवा संकट को लेकर सीएमडी को पत्र

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा: यूसीआईएल के तुरामडीह, नरवा पहाड़ और जादूगोड़ा अस्पतालों की बदहाल स्थिति को लेकर जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। यूनियन के महासचिव सुरजीत कुमार सिंह ने डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर सीएमडी को त्राहिमाम पत्र भेजा है।

    पत्र में बताया गया है कि तुरामडीह और नरवा पहाड़ अस्पतालों में वर्तमान में केवल तीन-तीन डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जिससे मरीजों को लंबी कतारों, इलाज में देरी और मेडिकल बिल निपटान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने कहा कि इन अस्पतालों को केवल ओपीडी के रूप में देखना जमीनी हकीकत के विपरीत है, क्योंकि यहां बड़े कार्यबल को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा की जरूरत होती है।

    वहीं जादूगोड़ा अस्पताल में भी डॉक्टरों की संख्या 15 से घटकर 7 रह गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। इसके अलावा दवा आपूर्ति में भी भारी अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी ‘के के फार्मा’ भुगतान के बावजूद समय पर दवाइयों की आपूर्ति नहीं कर पा रही, जिससे खासकर पूर्व कर्मियों को बार-बार अस्पताल आकर लौटना पड़ रहा है।

    यूनियन ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। इस संबंध में यूसीआईएल अस्पताल के सीएमओ डॉ. एसडीएन शर्मा ने कहा कि दवा आपूर्ति में लापरवाही पर कंपनी को नोटिस दिया गया है और स्थिति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

    यूनियन ने डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने की मांग करते हुए कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल में लगातार हड़ताल से उत्पादन प्रभावित, कार्मिक अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल
    Next Article निगम का दरवाजा हर आदमी के लिए खुला, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से समस्याओं का होगा निपटारा :सुधा गुप्ता

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.