राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाड़ी मस्जिद के समीप कथित रूप से अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन किए जाने की खबर से इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

