Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की मुलाकात
    जमशेदपुर झारखंड

    मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की मुलाकात

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निगम का दरवाजा हर आदमी के लिए खुला, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से समस्याओं का होगा निपटारा :सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो नगर निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और निगम के कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

     

    इससे पहले निगम के उप प्रशासक कृष्ण कुमार ने अगुवाई की और पुष्प गुच्छ देकर मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत किया एवं उन्हें चैंबर तक लें गए।

     

    इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, बिजली एवं जन समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

     

    मेयर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए मानगो को एक स्वच्छ, सुन्दर एवं व्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

     

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यवस्थित एवं समयबद्ध प्रणाली विकसित की जाएगी, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

     

    उन्होंने कहा कि आज मानगो नगर निगम की मेयर के रूप में पदभार ग्रहण करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं मानगो की सम्मानित जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और इस महत्वपूर्ण दायित्व के योग्य समझा।

     

    यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। मेरा स्पष्ट संकल्प है कि मानगो नगर निगम को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जन-केंद्रित नगर निगम के रूप में विकसित किया जाए।

     

    मैं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करती हूँ कि हम सभी मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करें। हमारी प्राथमिकता साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, बिजली और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना होगी। हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारी पहली जिम्मेदारी होगी।

     

    हम एक ऐसी व्यवस्था विकसित करेंगे, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक का समुचित उपयोग हो, ताकि लोगों को बिना भटकाव के सुविधाएं मिल सकें।

     

    मैं यह भी आश्वस्त करना चाहती हूँ कि नगर निगम का दरवाजा हर आम नागरिक के लिए हमेशा खुला रहेगा। आपकी समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं और उनके समाधान के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

     

     

    इस दौरान निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और मेयर को आश्वस्त किया कि वे उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीम नमन ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाक़ात, शहीद सम्मान यात्रा का दिया निमंत्रण
    Next Article रामनवमी को भव्य व सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, अखाड़ा समिति–प्रशासन की दो अहम बैठकों में सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था पर मंथन

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.