Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम नमन ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाक़ात, शहीद सम्मान यात्रा का दिया निमंत्रण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टीम नमन ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाक़ात, शहीद सम्मान यात्रा का दिया निमंत्रण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीम नमन ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाक़ात, शहीद सम्मान यात्रा का दिया निमंत्रण

    यात्रा की प्रतिष्ठा शहरवासियों के हवाले – काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : देश के अमर शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आज टीम नमन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा अनुमंडल पदाधिकारी से उनके कार्यालय में भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी तथा इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।

    इस अवसर पर काले ने कहा कि यह यात्रा शहरवासियों के सहयोग, स्नेह और सहभागिता से ही निरंतर गरिमामय स्वरूप में आयोजित होती रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की प्रतिष्ठा और सफलता शहरवासियों के हाथों में है तथा सभी के सहयोग से यह आयोजन इस वर्ष भी ऐतिहासिक और प्रेरणादायी होगा।

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा प्रत्येक वर्ष देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा समाज में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

    प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, जितेंद्र चावला, राजू मारवाह, अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, बिपिन झा, धनुर्धर त्रिपाठी, सुखविंदर सिंह निक्कू, संदीप कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह, जूगुन पांडे, घनश्याम भिरभरिया, रितिका श्रीवास्तव, तरनप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक सहयोग का भी अनुरोध किया।

    टीम नमन ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाक़ात शहीद सम्मान यात्रा का दिया निमंत्रण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिगम का दरवाजा हर आदमी के लिए खुला, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से समस्याओं का होगा निपटारा :सुधा गुप्ता
    Next Article मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की मुलाकात

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.