राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जन शिकायत निवारण दिवस के तहत मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा ने समाहरणालय में 35 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्वास्थ्य उपचार, जमीन विवाद, स्कूल नामांकन, मंईयां सम्मान योजना, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, आर्म्स लाइसेंस, ट्रांसजेंडर अधिकार एवं पीएम आवास सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को प्रस्तुत किया गया।
एसडीओ ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रशासन द्वारा जन शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सके।

