Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा – 22 मार्च 2026 
    जमशेदपुर झारखंड

    अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा – 22 मार्च 2026 

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 17, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    22 मार्च को ऐतिहसिक होगी अखंड तिरंगा यात्रा – काले

     

    हज़ारों कंठ से एक स्वर में माँ भारती का होगा जयघोष ।

     

    शहर होगा तिरंगामय – हर वर्ग – समुदाय की रहेगी भागीदारी

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली यह यात्रा देश की भव्यतम यात्राओं में से एक “शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा” इस साल पुन: 22 मार्च रविवार को अपने 11 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली जा रही है। यह यात्रा सुबह 9 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलेगी जो हर वर्ष की तरह एग्रीको गोलचककर, भालूबासा, साकची, वसंत सिनेमा, कालीमाटी रोड से आर डी टाटा चौक होते हुए पुलिस लाइन में भी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वापस एग्रीको मैदान में आकर समाप्त होगी। नमन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने आज शाम एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। श्री काले ने बताया कि नमन शहीदों के सपनों को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के गौरव को जीवंत बनाए रखने के लिए समर्पित संस्था है. इस मंच के माध्यम से हम समाज में प्रेम,भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का हर संभव प्रयास करते हैं.यह संस्था गैर राजनीतिक और गैर सांप्रदायिक भावना से प्रेरित होकर गठित की गई है जिसमें समाज के हर तबके और हर धर्म एवं समाज के गण्यमान व्यक्ति,चिकित्सक , शिक्षाविद,

    व्यवसायी,पत्रकार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद,संपादक,मजदूर नेता तथा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं आदि की पूर्ण सहभागिता रहती है.यात्रा के दौरान मां भारती का एक रथ आगे रहेगा। इसके अलावे चार झांकियां होंगी जिसमें बलिदानियों से संबंधित लाइव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। पूरी यात्रा को सुचारु रुप से संचालितकरने के लिये नमन की पूरी टीम जोशों खरोस से जुटी हुई है। अगल अलग जिम्मेदारियां प्रदान करने के लिये अलग -अलग टीमें बनाई गई हैं।

    श्री काले ने बताया कि सन 2016 में देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार जैसी विध्वंसक नारेबाजी की गई थी. इस घटना के प्रतिकार में इस संस्था का गठन किया गया और सर्वप्रथम उसे वर्ष 2016 में हमने जमशेदपुर से अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा निकाली जो ऐतिहासिक रही.तब से हर वर्ष 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहादत दिवस पर इस यात्रा को निकालने की परंपरा बन गई है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा होने के कारण 23 मार्च की जगह 22 मार्च को यह यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग व समय से ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको से प्रस्थान करेगी ।

     

    श्री काले ने बताया कि लगातार11वें वर्ष उक्त तिथि को हमारी संस्था ने यह यात्रा निकालने की तैयारी की है जिसमें आपका सदैव की तरह पूर्ण समर्थन, सहभागिता, सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा है.यह यात्रा अत्यंत ही अनुशासित ही ढंग से निकाली जाती है जिसमें जमशेदपुर और आसपास के देशभक्त युवा, मातृशक्ति, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य सहित हजारों आम और खास लोग तथा विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधि बड़े उत्साह से शामिल होते हैं. उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का नेतृत्व मां भारती का रथ करता है.यह यात्रा एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से प्रात: 10 बजे यात्रा प्रारंभ होती है. पूर्व में एक संक्षिप्त सभा में पूर्व सैनिक परिवारों सहित शहीद परिवारों का सम्मान किया जाता है. इस यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत भी किया जाता है.साथ ही यात्रा में शामिल देशभक्तों का भी स्वागत किया जाता है । इस दौरान पुलिस लाइन में ठहरकर शहीद स्थल पर भी श्रद्धांजलि दी जाती है।

    काले ने शहर की मातृशक्ति , नौजवानों , सामाजिक संस्थाओं , धार्मिक संस्थाओं , सभी वरिष्ठजनों व बुद्धजीवियों से अनुरोध किया है कि वे बड़ी संख्या में इस यात्रा में सपरिवार शामिल होकर इसकी भव्यता व गरिमा को बरकरार रखने में अपनी महती भूमिका अदा करें।

     

    इस वर्ष नमन परिवार द्वारा इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए शहर के वरिष्ठ व विशिष्ट लोगों से सुसज्जित एक आयोजन समिति बनाई गई है

    इस आयोजन समिति में

     

    वयोवृद्ध शिक्षाविद एवं साहित्यकार हरि बल्लभ सिंह आरसी,

     

    वरिष्ठ अविवक्ता मनोरंजन दास,

     

    वरिष्ठ समाजसेवी रामाश्रय प्रसाद ,

     

    जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव,

     

    वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर केडिया,

     

    शिक्षाविद डॉ एस एस रज़ी,

     

    श्रीलेदर के चेयरमैन सह स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़े शेखर डे,

     

    सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह,

     

    साहित्यकार गोविंद दोदराजका ,

     

    झारखण्ड बार काउंसिल के वरीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,

     

    शिक्षाविद डॉ एस के सिंह

     

    मोटिवेशनल स्पीकर चंद्रेश्वर खाँ

     

    साहित्यकार डॉ रागिनी भूषण

     

    टाटा मेन हॉस्पिटल में चीफ ऑफ़ मेडिकल्स रहे डॉ कैलाशपति डूबे

     

    समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह

     

    टाटा मोटर्स हॉस्पिटल से अवकाश प्राप्त जनरल मैनेजर डॉ एम एल अली

     

    समाजसेवी शम्भूनाथ सिंह

     

    सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह

     

    वुमेन्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ त्रिपुरा झा

     

    झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण

     

     

    साहित्यकार श्रीमती लक्ष्मी मुंडा

     

    टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते

     

    साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार निशान सिंह

     

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से वरुण कुमार

     

    पद्मश्री तीरंदाज पूर्णिमा महतो

     

    अवकाश प्राप्त आरक्षी उपाधीक्षक कन्हैया उपाध्याय

     

    अवकाश प्राप्त आरक्षी उपाधीक्षक सरयू पासवान

     

    अवकाश प्राप्त आरक्षी उपाधीक्षक के एफ एन कुजूर,,

     

    टाटा मोटर्स से अवकाश प्राप्त वरीय जनरल मैनेजर मानस मिश्रा

     

    टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से अवकाश प्राप्त वरीय अधिकारी प्रभात शर्मा

     

    अवकाश प्राप्त आरक्षी उपाधीक्षक कमल किशोर

     

    शिक्षाविद श्रीकांत नायर

     

    फुटबॉल कोच जगन्नाथ बेहरा,

     

    काले ने शहरवासियो से इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं समाप्ति तक रहने के लिए प्राथना की है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से, 28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा
    Next Article सिदगोड़ा में बंद घर का ताला तोड़ स्कूटी चोरी, इलाके में दहशत

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.