Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैस संकट के बीच भी एमजीएम अस्पताल की रसोई रही चालू, 500 से अधिक मरीजों को समय पर मिल रहा पौष्टिक भोजन
    जमशेदपुर झारखंड

    गैस संकट के बीच भी एमजीएम अस्पताल की रसोई रही चालू, 500 से अधिक मरीजों को समय पर मिल रहा पौष्टिक भोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    देशभर के साथ-साथ लौहनगरी में एलपीजी गैस की किल्लत का असर होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्टलों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है। ईंधन की कमी के कारण कई संस्थानों में भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। यहां गैस संकट का मरीजों के खान-पान पर कोई असर नहीं पड़ा है। अस्पताल की रसोई में प्रतिदिन करीब 500 से 550 मरीजों के लिए भोजन तैयार किया जाता है और गैस की नियमित आपूर्ति के कारण सभी मरीजों को तय समय पर पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में गैस की कोई समस्या नहीं है और आपूर्ति विभाग लगातार अस्पताल प्रबंधन के संपर्क में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने पर वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले जमशेदपुर के सदर अस्पताल में गैस की भारी किल्लत के कारण मरीजों का खाना लकड़ी और कोयले के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा था, लेकिन अब उस संकट का भी समाधान कर लिया गया है और वहां फिर से गैस के जरिए ही भोजन तैयार किया जा रहा है। शहर के अन्य संस्थानों में जहां गैस की कमी अब भी चुनौती बनी हुई है, वहीं सरकारी अस्पतालों में प्रशासन की सतर्कता और प्राथमिकता के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल रही है। फिलहाल आपूर्ति विभाग अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं में गैस की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक वोट से तय हुई बाज़ी, अंकुर सिंह बने आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर
    Next Article ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में RPF की बड़ी सफलता, मोबाइल चोर देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी चोरी के फोन के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.