Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
    जमशेदपुर झारखंड

    एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    बहरागोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को खंडामौदा चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युगल माईती रोज की तरह सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी की और पैदल ही एनएच-49 पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एनएच एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल युगल माईती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा ले जाया गया। हालांकि उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की तलाश में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में अपराध की साजिश नाकाम, हथियार और जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article एक वोट से तय हुई बाज़ी, अंकुर सिंह बने आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.