Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित
    जमशेदपुर झारखंड

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व का समापन रविवार को सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति रचित भगवती वंदना “जय-जय भैरवी” की प्रस्तुति से हुई, जिसे शंकर नाथ झा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद स्निग्धा झा ने विद्यापति के गीतों की प्रस्तुति दी और भगवती गीत पर आधारित सामूहिक भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंडित विपिन झा द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया तथा मंच पर उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, विजय खां, आनंद बिहारी दुबे, रविंद्र झा नट्टू तथा बैंक ऑफ इंडिया के जोनल डायरेक्टर पंकज कुमार मिश्र को परिषद की ओर से मिथिलांचल की परंपरागत पाग, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    महासचिव धर्मेश कुमार झा ने अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया, जबकि अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान परिषद की ओर से मैथिली भाषा को नियोजन नीति में शामिल करने, झारखंड में मैथिली अकादमी की स्थापना तथा मिथिला समाज के विभिन्न उपनामों को सरकारी गजट में प्रकाशित करने की मांग रखी गई। मंत्री दीपिका पांडेय और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम के दौरान परिषद की पहल पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “मिथिला गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले अरुण कुमार, सरोज कुमार झा, दीपक कुमार झा, प्रमोद सिंह, कौशलेंद्र दास, शिशिर मिश्रा, डॉ. अजय झा, डॉ. नकुल चौधरी, डॉ. ए.एन. झा और समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा को सम्मानित किया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ मिथिला की प्रसिद्ध गायिका जूली झा, कुंज बिहारी मिश्र और विकास झा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। मंच संचालन अशोक कुमार झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार झा ने किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा सहित कई पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच राज्यों के चुनाव: लोकतंत्र का पर्व और निष्पक्षता
    Next Article ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    Related Posts

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    October 16, 2026

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    October 16, 2026

    *श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस*।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.