राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को रविवार, 15 मार्च को अपने अपने मतदान केंद्र में विशेष शिविर आयोजित कर मतदाताओं का मैपिंग कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार मतदाताओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य आगामी अप्रैल’ 2026 में संभावित है। इसके अंतर्गत वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का वर्ष 2003 के सूची से मिलान कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के सभी मतदान केंद्रों के मैपिंग का प्रतिशत मात्र 49.22% है तथा सभी बूथों के बीएलओ द्वारा एएसएसडी की सूची भी तैयार करने में विलम्ब हो रहा है। इसलिए इस शिविर का रविवार को प्रात: 9 बजे से संध्या 5 बजे तक किया जा रहा है।

