राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : आगामी 18 मार्च को निकलने वाली हिंदू नववर्ष यात्रा के पूर्व शनिवार को डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में हिंदू उत्सव समिति और हिंदू जनजागरण मंच द्वारा ध्वज पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित हेमंत पाठक के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भगवा ध्वज लगाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि 18 मार्च को विशाल शोभायात्रा डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से निकलकर साकची स्थित सुभाष मैदान (आमबगान) तक जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति गठित की गई

