*रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर
गुड़री मार्केट के समीप स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 98 में शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर क्वार्टर में रखे गद्दे और पुराने कपड़ों से भरे बोरे जलने लगे। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

