Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत दिगड़ी मोड़ से बंकाई तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि इस सड़क का शिलान्यास 8 सितंबर 2024 को पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के करकमलों से किया गया था। इसके बावजूद करीब 18 महीने बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जादूगोड़ा :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन के श्राद्ध कर्म में रविवार को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बाबूलाल सोरेन के आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन को फूल व अगरबत्ती अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर मुसाबानी , घाटशीला , गलूडीह तथा जादुगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका के बड़ा भुमरी गांव में शनिवार को तीसरे नव कुंज के मौके पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 से ज़्यादा शादीशुदा और कुंवारी लड़कियों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा गांव के तालाब से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा मुख्य कुंज पर खत्म हुआ। करीब 12 बजे नौ कुंजों में एक साथ नाम शुरू हुआ। यह नव कुंज नौ दिनों तक, यानी 22 मार्च, 2026 तक चलेगा। 23 मार्च को नाम भंग और धुलट होगा । नव कुंज हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों से…

Read More

केजीबीवी पोटका की 31 छात्राओं ने किया विधानसभा भ्रमण, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मार्गदर्शन लिया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका के विधायक संजीव सरदार के पहल पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखा। ये सभी छात्राएं अपने विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं और इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला। तीन घंटे तक देखा सदन का संचालन,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। हाता टाटा मुख्य पथ पर पावरु गांव जाने वाले मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने 78 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया। घटना लगभग दो बजे की है। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर गाँव का मृतक रहने वाला है। उसका नाम रसराज बेहरा है। सुबह में वह अपने बहन घर रायरंगपुर गया था। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। मृतक को एक लड़का बसंत बेहरा लड़का है जो साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करता है। सूचना मिलते ही पोटका पुलिस शव को कब्जे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, उमेश नगर, हुमिद, चांडिल के विद्यार्थियों ने शनिवार को “मोबाइल की लत एवं युवा पीढ़ी पर इसका दुष्प्रभाव” विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। यह कार्यक्रम चिलगु टिकर, कुकडू, आदरडीह, रघुनाथपुर व चालियामा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। नाटक के माध्यम से छात्रों ने जागरूकता अभियान आयोजित कर बताया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग युवाओं की पढ़ाई, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक असर डाल रहा है। मोबाइल के कारण युवा अपने परिवार और समाज से दूर होते जा रहे हैं। कलाकारों ने अपने अभिनय…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया गांव में बन रहे पंचायत भवन के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और स्थानीय मजदूरों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन किसी भी पंचायत के विकास की आधारशिला माना जाता है, लेकिन जब उसी भवन के निर्माण में ही गड़बड़ी की आशंका हो तो उसकी गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। बताया जा रहा है कि रसुनिया पंचायत में पंचायत भवन निर्माण का टेंडर अभिनव इंडिया नामक कंपनी को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  बड़बिल:केंदुझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से LPG गैस सिलेंडर जमा कर काला बाजारी किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दर्जनों LPG सिलेंडर जब्त किए गए। जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़बिल थाना पुलिस ने यह छापेमारी की। इस संबंध में बड़बिल पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से LPG सिलेंडर जमा कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार…

Read More

मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन, लोगों ने जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य के दौरान गुनमय कॉलोनी एवं पंजाबी बस्ती का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद कर स्थिति को शांत कराया। मेयर सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता माइकल जाॅन आडिटाॅरियम सभागार मे जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी समिति और विश्व हिन्दू परिषद के संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और प्रभू श्रीराम भक्ति गीत के साथ हुआ , शहर मे पारंपरिक और शांतिपूर्ण सौहार्द से 27 मार्च को रामनवमी पूजा और 28 मार्च के दिन रामनवमी अखाड़ा निकालने का निर्णय सभी अखाडा समितियों ने लिया, जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी समिति अखाड़े के संरक्षक अभय सिंह और अध्यक्ष अरूण सिंह ने आवाह्न किया कि किसी भी रामनवमी समिति के साथ आने वाली बाधा को जिला प्रशासन के साथ साझा करके दूर करने का कार्य समिति करेगी ,…

Read More