राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका के बड़ा भुमरी गांव में शनिवार को तीसरे नव कुंज के मौके पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 151 से ज़्यादा शादीशुदा और कुंवारी लड़कियों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा गांव के तालाब से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा मुख्य कुंज पर खत्म हुआ। करीब 12 बजे नौ कुंजों में एक साथ नाम शुरू हुआ। यह नव कुंज नौ दिनों तक, यानी 22 मार्च, 2026 तक चलेगा। 23 मार्च को नाम भंग और धुलट होगा । नव कुंज हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जगहों से 54 से ज़्यादा कीर्तन समुदाय हिस्सा ले रहे हैं। कलश यात्रा और नाम आरंभ के दौरान जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, माताजी आश्रम के कमल कांति घोष, सुनील कुमार दे , कृष्ण पद मंडल, अमल विश्वास, निताई महाकुर, सुधीर सरदार, रामकृष्ण सरदार, पलटू मंडल, आनंद दास के अलावे सौर्ज समिति के सदस्य गण तथा गांव के अनेक भक्त और माताएं-बहनें मौजूद थे।

