राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा :झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन के श्राद्ध कर्म में रविवार को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बाबूलाल सोरेन के आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन को फूल व अगरबत्ती अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर मुसाबानी , घाटशीला , गलूडीह तथा जादुगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्राद्ध कर्म के दौरान भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी, लखन मार्डी, जिला बीस सूत्री सदस्य टिकी मुखी, भाजपा जिला मंत्री रोहित सिंह परमार, सुंदरनगर निवासी समाजसेवी गोविंदा दास, सरोज दत्ता तथा दीपक दांतपात सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि वीर सोरेन के असामयिक निधन से पूरे घाटशिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया था। श्राद्ध कर्म के मौके पर भी लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

