Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिगड़ी मोड़-बंकाई सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
    जमशेदपुर झारखंड

    दिगड़ी मोड़-बंकाई सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत दिगड़ी मोड़ से बंकाई तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया गया है।

    बताया गया कि इस सड़क का शिलान्यास 8 सितंबर 2024 को पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के करकमलों से किया गया था। इसके बावजूद करीब 18 महीने बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इस मामले को लेकर 20 सूत्री के जिला सदस्य टिकिमुखी ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आशंका है कि सड़क एक ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जिला उपायुक्त से जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी।

    ग्रामीणों का कहना है कि कई आंदोलनों के बाद इस सड़क का शिलान्यास हुआ था, लेकिन ठेका कंपनी साईं कंस्ट्रक्शन की लापरवाही के कारण अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। सड़क की हालत जर्जर होने के कारण लगभग दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क प्रभावित हो रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क मार्ग में कई जगह पुलिया जर्जर और टूटी हुई हैं, जिसकी मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है। सड़क खराब होने के कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन का इस सड़क के निर्माण का सपना अभी तक अधूरा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार कर काम पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीर सोरेन के श्राद्ध कर्म में उमड़े लोग, विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article आर्चरी कोच कमलेश महतो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए स्विट्जरलैंड रवाना

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.