सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित तारापुर स्कूल के समीप रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के समय महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि पीड़ित दंपती का घर सीतारामडेरा थाना के बगल में ही है। हैरानी की बात यह है कि वारदात थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है

