प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत
जिला कांग्रेस कमेटी ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर किया अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर परिसदन में प्रोटोकॉल के तहत गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी का भी स्वागत किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर दोनों नेताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मौके पर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, अंसार खान, अरुण कुमार सिंह, रियाजुद्दीन खान, राकेश तिवारी, प्रताप यादव, प्रिंस सिंह, एलबी सिंह, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, प्रमोद मिश्र, फिरोज खान, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, केआर कैलाश, राज कुमार वर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती, रेनू मिश्र, नमिता सिंह, रंजीत झा, अबुबकर, निसार करीम, गोविन्द बगदल सहित अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

