Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट, 50 परिवारों का घरों में घुट रहा दम
    Headlines public खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट, 50 परिवारों का घरों में घुट रहा दम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट, 50 परिवारों का घरों में घुट रहा दम

    तीन साल से तैयार सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम चालू नहीं, बदबू और जलजमाव से लोग परेशान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लगभग 50 परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर अपनी परेशानी से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि वर्षों से घरों में बने सोकपीट के सहारे जल-मल का निस्तारण हो रहा था, लेकिन पुराने सोकपीट अब गंदे पानी को सोख नहीं पा रहे हैं। इससे घरों में गंदगी और बदबू फैल रही है।
    स्थानीय लोगों के अनुसार, टाटा स्टील के पदाधिकारियों से संपर्क कर कॉलोनी में सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया गया था। निकास के अंतिम छोर पर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है, लेकिन करीब तीन साल बीतने के बावजूद इसे चालू नहीं किया गया। करोड़ों रुपये की लागत से बना सिस्टम धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहा है और लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

    लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में भी घरों के कमरों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे जीवन दुश्वार हो गया है। विकास सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को देकर जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
    मौके पर विकास सिंह, राहुल भट्टाचार्जी, अशोक जोशी, कृष्णा झा, राजेश भट्टाचार्जी, बरुन झा, अंजना साहा, अपर्णा चक्रवर्ती, रत्न भट्टाचार्जी, अपर्णा दत्त, रीता देवी सहित अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित थे。

    जल-मल निकासी झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में जनसुविधाओं की बदहाली पर विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी
    Next Article प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत

    Related Posts

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    November 29, 2026

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    November 29, 2026

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत

    सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट, 50 परिवारों का घरों में घुट रहा दम

    मानगो में जनसुविधाओं की बदहाली पर विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी

    भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन : गोपाल राय

    ग्रामीण प्रीमियर लीग में एस.के.एम.सी. बोंगोरा चैंपियन

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दो हिंदी साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन

    10 किलोमीटर की दौड़ में कुलवंत सिंह बंटी ने दिखाया दम, 80 मिनट में पूरी की दौड़

    अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह और झामुमो के वरिष्ठ नेता के.एन. ठाकुर ने जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.