राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता जी का निधन पूर्व में हो गया था। उनके निधन पर आज राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता के.एन. ठाकुर ने घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों ने अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान देवानंद सिंह एवं के.एन. ठाकुर ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और पूरे शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
दोनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा अर्जुन मुंडा एवं उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

