राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। हाता टाटा मुख्य पथ पर पावरु गांव जाने वाले मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने 78 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को ठोकर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया। घटना लगभग दो बजे की है। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर गाँव का मृतक रहने वाला है। उसका नाम रसराज बेहरा है। सुबह में वह अपने बहन घर रायरंगपुर गया था। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। मृतक को एक लड़का बसंत बेहरा लड़का है जो साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करता है। सूचना मिलते ही पोटका पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमशेदपुर भेज दिया है।

