Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटा बोरिंग, बस्तीवासियों के हंगामे को मेयर सुधा गुप्ता ने कराया शांत
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान टूटा बोरिंग, बस्तीवासियों के हंगामे को मेयर सुधा गुप्ता ने कराया शांत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेयर सुधा गुप्ता ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन, लोगों ने जताया आभार

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्य के दौरान गुनमय कॉलोनी एवं पंजाबी बस्ती का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद कर स्थिति को शांत कराया।

     

    मेयर सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बस्ती में पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा और क्षतिग्रस्त बोरिंग की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाएगी।

     

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो में चल रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हैं, लेकिन किसी भी नागरिक को इससे परेशानी हो यह स्वीकार्य नहीं है।

     

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित सर्वोपरि है, विकास कार्य के साथ सुनिश्चित हो कि नागरिकों को असुविधा ना हो।

     

    मेयर के हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन के बाद बस्तीवासियों का आक्रोश शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता के त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

     

    इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम और आरसीडी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आसपास के लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

    बॉक्स

    वार्ता मे जिन चीजों पर सहमति हुई :-

     

    1)पाइपलाइन के पाइप को मोटा कर लगाया जाये।

     

    2)नाली के वाटर लेबल को चेक कर आगे जहाँ समतल लेबल हैं वहां से सड़क और नाली का निर्माण हो।

     

    3)गुणमय कॉलोनी, पंजाबी लाइन जाने वाले क्रॉस रोड को मेन रोड से मिलवा दें।

     

    4)टूटे हुए बोरिंग का रिपेरिंग करवा दें।

     

    5)11 हजार इलेक्ट्रिकल वायर सप्लाई को नुकसान ना पहुंचे इसका ध्यान दें।

     

    6)नाली को कवर करवाना हैं और नाली मे ड्रेनेज़ सिस्टम लागु हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सभी रामनवमी अखाड़े ने शहर मे पारंपरिक और हर्षोल्लास ने अखाडा निकालने का लिया निर्णय
    Next Article बड़बिल थाना क्षेत्र में अवैध LPG गैस भंडारण पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    July 12, 2026

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.