Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शालिग्राम में सिलाई मशीन वितरण, महिलाओं को स्वावलंबी बनने का संदेश
    जमशेदपुर झारखंड

    संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शालिग्राम में सिलाई मशीन वितरण, महिलाओं को स्वावलंबी बनने का संदेश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड के शालिग्राम गांव में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पाँच जरूरतमंद महिलाओं को मोटर चालित सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि वे सिलाई का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।

    कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को यदि सही प्रशिक्षण और संसाधन मिल जाए तो वे अपने परिवार और समाज दोनों के लिए मिसाल बन सकती हैं। हमारी संस्था लगातार महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ने का प्रयास कर रही है।”

    उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण (टेलरिंग ट्रेनिंग) भी दिया जा रहा है, ताकि वे मशीन का सही उपयोग कर बेहतर काम कर सकें और भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आय अर्जित कर सकें।

    इस कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

    सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें रोजगार का नया अवसर मिलेगा और वे घर बैठे सिलाई का कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी।

    कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सामाजिक कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्चरी कोच कमलेश महतो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए स्विट्जरलैंड रवाना
    Next Article रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के कारण आम आदमी परेशान

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.