Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैस बुकिंग के लिए कंचन दीप एजेंसी पर लगी लंबी कतारें, युद्ध की खबरों से लोगों में बढ़ी आशंका
    जमशेदपुर झारखंड

    गैस बुकिंग के लिए कंचन दीप एजेंसी पर लगी लंबी कतारें, युद्ध की खबरों से लोगों में बढ़ी आशंका

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जमशेदपुर के मानगो स्थित कंचन दीप गैस एजेंसी के काउंटर पर गैस बुकिंग को लेकर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए लाइन में खड़े नजर आए।

    बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो देशों के बीच चल रहे युद्ध की खबरों के बाद लोगों में आशंका बढ़ गई है। इसी कारण लोग एहतियात के तौर पर पहले से ही गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इस संबंध में कंचन दीप गैस एजेंसी के प्रोपराइटर टिंकू कुमार ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि फिलहाल सप्लाई थोड़ी कम आ रही है, लेकिन नियमित रूप से गैस उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल गैस की सप्लाई फिलहाल पूरी तरह से बंद है।

    टिंकू कुमार ने कहा कि लोगों में भ्रम की स्थिति बनने के कारण एजेंसी पर भीड़ बढ़ गई है। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग में भी कुछ तकनीकी परेशानी आ रही है, जिससे कई लोग सीधे एजेंसी पहुंचकर गैस बुक करा रहे हैं। एजेंसी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, गैस की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए ने महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर विशाल कैंसर जागरूकता रैली का किया आयोजन
    Next Article जमशेदपुर में रक्त रोग और ब्लड कैंसर के इलाज की नई सुविधा, बीएनएमएच में हेमेटोलॉजी क्लिनिक शुरू

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.