Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुग्राम हादसे में मृत श्रमिकों का शव गांव पहुंचते ही गांव में छाया मातम , नेता व समाजसेवियों ने दिया श्रद्धांजलि 
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गुरुग्राम हादसे में मृत श्रमिकों का शव गांव पहुंचते ही गांव में छाया मातम , नेता व समाजसेवियों ने दिया श्रद्धांजलि 

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल- हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की एक निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा तथा एक-एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय लिया गया है।

    इस हादसे में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुहातु गांव निवासी शिव शंकर सिंह मुंडा की भी मौत हो गई थी। वे आजसू पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता सीमंत सिंह मुंडा के भाई थे। शुक्रवार को हरियाणा से उनका पार्थिव शरीर बुरुहातु गांव पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों समाजसेवी राजनीति दलों के नेता आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया,। स्थानीय विधायक सविता महतो ने भी श्रम मंत्री से मुलाकात कर मुआवजा देने एवं पार्थिव शरीर को गांव पहुंचाने का मांग कि थी । मंत्री संजय सेठ एवं सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से सभी मृतकों के परिवारों को 40-40 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है। फिलहाल प्रत्येक परिवार को 20-20 लाख रुपये की अग्रिम मुआवजा राशि भी प्रदान कर दी गई है। मालूम हो कि दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास क्षेत्र में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से सात मजदूर मलबे में दब गए थे। घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। कई मशीनों की मदद से मलबा हटाकर सभी सात मजदूरों को बाहर निकाला गया और भिवाड़ी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही गांव और पुरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति गालूडीह शाखा की नई कमेटी का गठन, डिंपल अग्रवाल बनीं अध्यक्ष
    Next Article रागीब हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार आरोपी तारिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Related Posts

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    July 19, 2026

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    July 19, 2026

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    पोटका में दूसरे दिन भी चला घर-घर मलेरिया जांच व जागरूकता अभियान

    यूथ इंटक ने संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपीं, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ सोशल मीडिया प्रभारी

    दलमा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, आधुनिक इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इंटरैक्ट व रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.