Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया स्व. अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अग्नि बेसरा चैरिटेबल ट्रस्ट और जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में द्वारा मिरुडीह रिसोर्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 104 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार उपस्थित थे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की जादूगोड़ा इकाई ने 57वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर जवानों ने अपनी कौशल, शौर्य और दक्षता का प्रदर्शन करते हुए हथियारों के साथ प्रभावशाली करतब दिखाए, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के मुख्य अतिथि एवं यूसीआईएल के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च फास्ट की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास और सुरक्षा में CISF की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और बल के जवान…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : हरियाणा में मिट्टी धंसने से हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के कई मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की खबर है, जिनमें पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के 6 मजदूर शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित बनगोड़ा गांव से काम के लिए गए सात मजदूरों में से चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में धनंजय महतो, भागीरथ गोप, संजीत गोप उर्फ…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बुधवार, 11 मार्च 2026 को “नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम” के अंतर्गत बच्चों के लिए निःशुल्क ईको (Echo) हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग संबंधी जांच अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. साई गणेश (इको कार्डियोग्राफ सोनोग्राफर) द्वारा की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। विशेष बात यह…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर, गरुड़बासा में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीतने के बाद लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की एक युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रह रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवती ने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित किताडीह गाड़ीवानपट्टी में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने महिला को बांस के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पीड़िता जैतून बीबी ने बताया कि वह पास की दुकान पर राशन लेने गई थी। इस दौरान उसके बच्चे घर के बाहर मैदान में खेल रहे थे। तभी एक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर में ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसी क्रम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष दलबल के साथ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने कोर्ट परिसर के तीनों प्रवेश द्वारों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया तथा कंट्रोल रूम पहुंचकर कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही न्यायालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों को कई…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में मतदाताओं की परेशानी को दूर करने के लिए वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा 12 मार्च 2026 को मतदान के दिन हेल्प डेस्क खोला जाएगा। न्याय सदन के समीप हेल्प डेस्क होगा।जिसमें मतदाताओं को मतदाता सूची में उनके क्रम की एवं अन्य जानकारी दी जाएगी। सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा की आपत्ति के मद्देनजर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी अधिवक्ता रथिन दास ने आश्वस्त किया है कि बार भवन के पहले तल, जहां पर मतदान केंद्र बनाया गया है। वहां चुनाव समिति से जुड़े…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, जन शिकायत तथा टाटा लीज भूमि अतिक्रमण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जो विभाग राजस्व संग्रहण में पीछे हैं, वे कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। विशेष रूप से राज्यकर, खनन, विद्युत प्रमंडल मानगो, जमशेदपुर व घाटशिला, मोटर वाहन विभाग, मापतौल बिष्टूपुर व घाटशिला तथा मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया नगर निकायों को वित्तीय…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा पूर्व विधायक श्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सोपा। अंसार खान ने चंदन कुमार को बताया वारिस कॉलोनी रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और गुलाब बाग फेस वन, फेस टू और जवाहर नगर रोड नंबर 14, मुस्लिम कब्रिस्तान, क्रॉस रोड नंबर 14 और जवाहर नगर रोड नंबर 13 बिलाल मस्जिद रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए मानगों के अन्य क्षेत्रों में काफी स्ट्रीट…

Read More