Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों के लिए निःशुल्क हार्ट स्क्रीनिंग शिविर, 61 बच्चों की हुई जांच
    जमशेदपुर झारखंड

    बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों के लिए निःशुल्क हार्ट स्क्रीनिंग शिविर, 61 बच्चों की हुई जांच

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बुधवार, 11 मार्च 2026 को “नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम” के अंतर्गत बच्चों के लिए निःशुल्क ईको (Echo) हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग संबंधी जांच अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. साई गणेश (इको कार्डियोग्राफ सोनोग्राफर) द्वारा की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। विशेष बात यह रही कि शिविर में की गई सभी जांच पूरी तरह निःशुल्क रही।

    शिविर के दौरान कुल 61 बच्चों की जांच की गई, जिनमें सरायकेला और चाईबासा से भी कई बच्चे शामिल हुए। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के 28 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 14 बच्चों में हृदय रोग की पहचान की गई, जिन्हें आगे के उपचार के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।

    इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज नारायण तिवारी तथा नमृता ठाकुर (सोशल वर्कर, DEIC) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की RBSK टीम से डॉ. सोमन कुमार दत्ता, डॉ. प्रीति रॉय और डॉ. किरण ने भी शिविर के संचालन में उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया, जिसके कारण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका।

    जरूरतमंद बच्चों के लिए आयोजित इस प्रकार के शिविर को अभिभावकों ने भी सराहा और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी का झांसा देकर लाखों के जेवर उड़ाने का आरोप, युवती हिरासत में
    Next Article हरियाणा में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला के 6 मजदूरों की मौत

    Related Posts

    खरकई नदी में कूदी युवती, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाई जान

    November 21, 2026

    भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद

    November 21, 2026

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरकई नदी में कूदी युवती, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने बचाई जान

    भारी बारिश के बीच लुपुंगडीह में भाजयुमो का युवा संवाद

    संजीव ने जून में उठाई आवाज, नवंबर में धरातल पर उतरी पहल की संजीवनी

    भागवत कथाओं से आध्यात्मिक चेतना की ओर बढ़ रहा पोटका, गांवों में मजबूत हो रही सामूहिक श्रद्धा

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.