Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी का झांसा देकर लाखों के जेवर उड़ाने का आरोप, युवती हिरासत में
    जमशेदपुर झारखंड

    शादी का झांसा देकर लाखों के जेवर उड़ाने का आरोप, युवती हिरासत में

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर, गरुड़बासा में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती पर शादी का झांसा देकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीतने के बाद लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

    मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह की मुलाकात पूजा पांडेय नाम की एक युवती से हुई थी, जो शहर के एक पीजी में रह रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवती ने निखिल से शादी करने का भरोसा दिलाया। इसी बीच निखिल के घर जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूजा भी शामिल होने पहुंची। कार्यक्रम के दौरान वह परिवार के लोगों से घुल-मिल गई और धीरे-धीरे सबका भरोसा जीत लिया।

    निखिल का कहना है कि विश्वास के कारण उसने अपनी अलमारी की चाबी भी पूजा को दे दी थी। 6 मार्च को जनेऊ कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उसकी बुआ को घर लौटना था और अलमारी से उनका मंगलसूत्र निकालना था, तब निखिल ने पूजा से चाबी मांगी। आरोप है कि पूजा बार-बार किसी न किसी बहाने से चाबी देने में टालमटोल करती रही। संदेह होने पर जब अलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे जेवरात और कुछ नकदी गायब मिले।

    मामले की पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया कि पूजा पांडेय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि वह युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देती है और मौका मिलते ही उनके घर से जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है। यह भी बताया जा रहा है कि पड़ोस के एक घर में भी उसने इसी तरह विश्वास हासिल कर अलमारी की चाबी ले ली थी, जिसके बाद वहां से भी गहने गायब हो गए।

    घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर लिया हिरासत में
    Next Article बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों के लिए निःशुल्क हार्ट स्क्रीनिंग शिविर, 61 बच्चों की हुई जांच

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.