Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: देश को यूरेनियम की आपूर्ति करने वाली यूसील (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) से सटे गांव लिपिघुटू में रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यांग युवती मालती सिंह आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर है। जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग मालती का हौसला बुलंद है, लेकिन व्यवस्था की अनदेखी ने उसकी राहें मुश्किल बना दी हैं।

    मालती रोजमर्रा के सभी काम खाना बनाना, घर का काम और जलमीनार से पानी लाना रेंगकर करती है। वह बताती है कि पिछले 25 वर्षों से उसकी मां ही उसका सबसे बड़ा सहारा हैं। आर्थिक तंगी और शारीरिक असुविधाओं के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी।

    मालती का कहना है कि सरकार से मिलने वाली एक हजार रुपये की दिव्यांग पेंशन ही उसकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। रहने के लिए कच्चा घर है, जो बरसात में टपकता है। पूर्व में सरकार की ओर से मिली व्हीलचेयर अब पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है।

    मालती की सबसे बड़ी इच्छा है कि सरकार उसे बैटरी संचालित व्हीलचेयर उपलब्ध कराए, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और अपने सपनों को नई उड़ान दे सके। उनका कहना है कि यदि यह सुविधा मिल जाए तो वह अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ समाज में भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

    अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नजर इस दिव्यांग युवती की ओर कब जाती है और उसके सपनों को साकार करने के लिए कब ठोस पहल की जाती है।

    बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो
    Next Article लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    Related Posts

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    September 16, 2026

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    September 16, 2026

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    बाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

    नेहा बोरा के अमर्यादित बयान पर रत्नाकर सिंह ने की कार्रवाई की मांग

    राजशेखर व्यास: संस्मरण साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर और उनका विराट योगदान

    क्या रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की राह खुल रही है?

    मदद का हाथ बढ़ाने की हिम्मत खो चुके हैं हम! संदीप साळवे की मौत ने साबित कर दिया

    बीजेपी की जीत में छिपा 2028 का सियासी अलार्म

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.