Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नेतृत्व विरासत से नहीं, संघर्ष से बनता है; युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का पहला दिन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 7 अगस्त। युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिवस शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विरासत से नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और जनसेवा से बनता है। युवा अधिवेशन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य की दिशा तय करने का वैचारिक मंच है। युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में झारखंड को नई दिशा देने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। युवाओं को जनहित के मुद्दों पर सजग, संगठित और संघर्षशील बनकर राज्य के विकास एवं बेहतर भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, तब तक प्रदेश की दशा और दिशा में अपेक्षित बदलाव संभव नहीं है। आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व सौंपने के संकल्प के साथ यह अधिवेशन आयोजित कर रही है।

    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि चुनावी परिणाम चाहे जो हों, आजसू ने हमेशा झारखंड के विकास की एक अलग पहचान बनाई है। इस अधिवेशन के माध्यम से संगठन का उद्देश्य वर्तमान और भविष्य के लिए सशक्त युवा नेतृत्व तैयार करना है।

    अधिवेशन में मांडू विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो), पूर्व मंत्री एवं केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा गोमिया के पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लम्बोदर महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, प्रो. रविशंकर मौर्य, संजय मेहता, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक टिकैत महतो, अब्दुल जब्बार, पीयूष चौधरी, रविन्द्र ठाकुर, उज्ज्वल महतो, जमशेदपुर जिला संयोजक मंटू शुक्ला तथा राधिका साहू सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

    अधिवेशन में युवा सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी, स्वरोजगार तथा संगठन के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई और कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

    कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सचिव हरीश कुमार ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव उमेश सिंह भोगता, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमन टुडू, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, आजसू छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, सचिव अंजू तिर्की, करण महतो, प्रताप सिंह, अमित यादव, राजकिशोर महतो सहित बड़ी संख्या में युवा आजसू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी
    Next Article रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.