Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला के 6 मजदूरों की मौत
    जमशेदपुर झारखंड

    हरियाणा में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला के 6 मजदूरों की मौत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : हरियाणा में मिट्टी धंसने से हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के कई मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की खबर है, जिनमें पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के 6 मजदूर शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित बनगोड़ा गांव से काम के लिए गए सात मजदूरों में से चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में धनंजय महतो, भागीरथ गोप, संजीत गोप उर्फ दुलाल और मंगल महतो शामिल हैं। वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र के दो मजदूर शिव शंकर सिंह मुंडा (बुरुहातू) और परमेश्वर महतो (हुड़ी) की भी इस हादसे में मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि सभी मजदूर टुसू पर्व के बाद काम के लिए दिल्ली गए थे, जहां से उन्हें हरियाणा ले जाया गया था। हादसे की खबर मिलते ही बनगोड़ा गांव में मातम छा गया। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला है।

    परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के जमीन के अंदर काम कराया जा रहा था। उन्होंने सरकार से मृतकों के शव जल्द गांव लाने और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

    फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है और मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों के लिए निःशुल्क हार्ट स्क्रीनिंग शिविर, 61 बच्चों की हुई जांच
    Next Article यूसीआईएल की सुरक्षा में तैनात CISF जादूगोड़ा इकाई ने मनाया 57वां स्थापना दिवस

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.