राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सीतारामडेरा स्थित अंबेडकर भवन, स्लेग रोड में संस्था “प्रयास एक कदम” द्वारा आयोजित 45 दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जय प्रकाश, अभिषेक जी, डॉ. जे.पी. सिन्हा एवं जया शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास एक कदम की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथिया पंचायत के रामडा गांव में बच्चा चोर की अफवाह ने एक भयावह रूप ले लिया, जहां संदेह के आधार पर ग्रामीणों की भीड़ ने एक वृद्ध महिला की घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला किसी कारणवश गांव में पहुंची थी, तभी ग्रामीणों को उस पर शक हुआ और लोगों ने उसे घेरकर बैठा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उससे…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) कपाली ओपी क्षेत्र में बढ़ती अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 की शाम से देर रात तक कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलबेला गार्डन के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़ी एक मोटरसाइकिल बरामद की। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे वाहन संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुख्य बाजार में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध बाइक चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तेंतला निवासी अनिल सरदार की होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शनिवार को हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी हो गई थी, जिसकी लिखित शिकायत कोवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। सोमवार को चोरी गई बाइक का नंबर प्लेट हटाकर दो युवक हल्दीपोखर बाजार पहुंचे। इसी दौरान बाइक मालिक अनिल सरदार और उसके दोस्तों ने मोटरसाइकिल को पहचान लिया और दोनों युवकों को रोककर बाइक के कागजात दिखाने को कहा।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में रामगढ़ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान इन पुलिसकर्मियों पर एक श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगा…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) गम्हरिया पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही लगाई फटकार सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़गोड़ा में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ किसी निजी कार्य से बिहार के आरा जिले गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शून्यकाल के दौरान सीएचसी पोटका और डुमरिया प्रखंड अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का मामला उठाया। विधायक संजीव सरदार ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इन अस्पतालों में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग और शल्य चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर करना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) की ओर से महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सराहने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर शहर की महिला सफाई कर्मियों एवं महिला थाना की थाना प्रभारी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम द्वारा न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर विश्व क्रिकेट में भारत का परचम लहराने पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सांसद श्री महतो ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस आक्रामकता, आत्मविश्वास और अदम्य साहस के साथ खेल का प्रदर्शन किया, उसने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत अब हर मैदान में विजेता बनकर उभर रहा है। यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन…
राष्ट्र संवाद सवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण कुमार हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने कहा कि आज भारतीय रेलवे के विभिन्न विभागों में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही…
